संदेश

सितंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
 सावन की ये बुँदे निर्झर  बरस रहा है मोती बनकर  तू भौरे सी उड़ जाती है। सहसा देख यूँ मुड़ जाती है ओस तेरे इस चमन को छूता तुझ सा पावन नहीं है दूजा तू मधुबन की राजकुमारी उड़ती परी सी पंखो वाली नैन तेरे मृग जैसे चंचल, देख तुझे आकाश मे हलचल बादल भी बिजली भी तू है वायु के कण कण मे तू है तुझमे सारा सागर ठहरा सागर की मोती सा सुनहरा वन मे कोई मोर नाचती गीतों का सरगम साधती। ऐसे तेरे चाल हैं अनुपम, मन को बांधे रखती प्रियतम! -अमित टंडन (amit kumar)